Sanchar Sathi app: हमारे देश में बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं क्योंकि ट्रेन से सफर करना बेहद आरामदायक होता है और खर्च भी कम लगता है। ट्रेन में कई बार स्मार्टफोन गुम हो जाता है। जब भी किसी का फोन चोरी होता है तो लोगों को सबसे ज्यादा चिंता डाटा चोरी होने की और पैसों के फ्रॉड की होती है। ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सरकार के द्वारा एक ऐप बनाया गया है जो कि इस समस्या का सरदार डिजिटल समाधान करता है।
तेजी से बढ़ रही है ट्रेन में चोरी की घटनाएं
ट्रेन में भीड़ अधिक होता है और कई बार लंबी यात्रा के दौरान लोग थके होते हैं और ध्यान नहीं दे पाते ऐसे में मोबाइल फोन चोरी हो जाता है। मोबाइल फोन चोरी होने के बाद लोगों को सबसे ज्यादा डर मोबाइल के गलत इस्तेमाल का होता है।
आज के समय में लोग मोबाइल के जरिए ही बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं और कई तरह के निजी डेटा मोबाइल में मौजूद रहता है। अगर फोन गलत हाथों में चला जाता है तो फ्रॉड, डाटा लीक और पहचान चोरी जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि फोन मिलाने से ज्यादा जरूरी है फोन के डाटा को जल्द से जल्द डिलीट करना।
संचार साथी एप करेगा आपकी मदद
संचार साथी ऐप्प भारत के दूरसंचार विभाग के एक आधिकारिक डिजिटल सेवा है इस खास तौर पर मोबाइल यूजर्स के सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यूजर इस प्लेटफार्म पर अपने मोबाइल की जानकारी और फोन नंबर, IMEI नंबर आदि देख सकते हैं। और इसके जरिए मोबाइल फोन का डाटा डिलीट किया जा सकता है। अगर आपका फोन चोरी हो गया है तो तुरंत संचार साथी अप के जरिए आप मोबाइल का डाटा डिलीट करें और फिर FIR दर्ज करें। ऐसा करने से आप किसी भी कानूनी पचड़े में नहीं फसेंगे।
