IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चलाया है। राज्य के कई बड़े आईएएस अधिकारियों का तबादला हो गया है। शनिवार की रात 6 आईएएस अधिकारियों तबदला किया गया। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र प्रताप को आगरा का कमिश्नर बना दिया गया है। मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को फिरोजाबाद के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
श्री नगेन्द्र प्रताप, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण। मंडलायुक्त, आगरा
श्री प्रशांत नागर, मुख्य विकास अधिकारी, मऊ नगर आयुक्त, फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण
श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग। मुख्य विकास अधिकारी, मऊ
श्री मनीष मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे आद्योगिक विकास प्राधिकरण
डा० पूजा गुप्ता, संयुक्त मैजिस्ट्रेट, गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा
श्री रणवीर प्रसाद, प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश
शासन।
उप्र लोक सेवा आयोग के उप सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी का जिम्मेदारी मिला है। मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है।
