Indian railway news: इंडियन रेलवे के द्वारा बोर्डिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है इसका सीधा असर करोड़ यात्रियों पर पड़ेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अगर कोई यात्री अपने ते बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में सवार नहीं होता है तो TTE अगले स्टेशन तक उसका इंतजार नहीं करेगा।
ट्रेन बोर्डिंग स्टेशन से आगे बढ़ेगी और यात्री अगर अपने सीट पर नहीं मिलता है तो उसके सेट को तुरंत खाली मान लिया जाएगा। नए नियमों के अंतर्गत TTE चेकिंग के दौरान पहले अपने हैंडहेल्ड डिवाइस पर तुरंत नोट टर्न अप की एंट्री करेंगे। अगर एंट्री के समय सीट खाली हो तो सेट को खाली मान लिया जाएगा।
वेटिंग और RAC के यात्रियों को होगा फायदा
रेलवे कैसे बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा वेटिंग और आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलने वाला है। जैसे ही सीट खाली घोषित होगी रेलवे का सिस्टम अपने आप अगली वेटिंग लिस्ट वाली यात्रियों का बर्थ अलॉट कर देगा। इसके बाद यात्री को मोबाइल पर मैसेज मिल जाएगा।
नए नियम के बारे में जानना है जरूरी
आपको नए नियम के बारे में जानना चाहिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप बोर्डिंग स्टेशन से सीट पर नहीं बैठते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है और आपकी सीट आपके हाथ से जा सकती है।
