Hindi News / ताजा खबर / Rajasthan : राजस्थान में 2 श‍िक्षकों पर ग‍िरी गाज, तत्काल प्रभाव से APO के आदेश जारी

Rajasthan : राजस्थान में 2 श‍िक्षकों पर ग‍िरी गाज, तत्काल प्रभाव से APO के आदेश जारी

Rajasthan News: राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि शिक्षा अधिकारी का बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान के जालोर में 2 श‍िक्षकों पर गाज गिरी है और तुरंत प्रभाव से APO के निर्देश जारी हुए है साथ ही श‍िक्षा व‍िभाग की ओर से कोई व‍िस्‍तृत अध‍िकार‍िक स्‍पष्‍टीकरण सामने नहीं आया है.

जालोर में दो शिक्षकों को एपीओ किया गया है.

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि जालोर जिले में शुक्रवार को दो शिक्षकों को प्रशासनिक कारणों से एपीओ (Awaiting Posting Orders) किया गया है. इनमें एक वरिष्ठ अध्यापक और एक तृतीय श्रेणी शिक्षक शामिल हैं. दोनों को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय बदलने के आदेश जारी किए गए हैं.Rajasthan News

शैतान सिंंह को किया एपीओ
संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा रिछपाल सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जालोर ब्लॉक के राजकीय उच्‍च प्राथम‍िक व‍िद्यालय मामाजी का उण, लेटा में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक शैतान सिंह को एपीओ करते हुए पाली जिले के बाली सीबीईओ कार्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है.

DEO भंवरलाल परमार ने कि बड़ी कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) भंवरलाल परमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सायला ब्लॉक के राजकीय उच्‍च माध्‍यम‍िक व‍िद्यालय मूड़ी में कार्यरत लेवल-1 शिक्षक अर्जुन सिंह को एपीओ कर चितलवाना सीबीईओ कार्यालय मुख्यालय किया गया है.Rajasthan News

तत्काल प्रभाव से आदेश जारी
दोनों शिक्षकों को आदेशों की तत्काल प्रभाव से पालना करने के निर्देश दिए गए हैं. वरिष्ठ अध्यापक शैतान सिंह राष्ट्रीय शिक्षक संघ में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व संगठन मंत्री रह चुके हैं. हालांकि आदेशों में एपीओ का कारण प्रशासनिक बताया गया है, लेकिन इसके पीछे अन्य कारणों की भी चर्चा की जा रही है.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur