Haryana News : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश से अब कनाडा जाना आसान होने वाला है।
बता दे की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समय के साथ उद्योगों की जरूरतों में बदलाव हुए हैं लेकिन आइटीआइ जैसे प्रशिक्षण संस्थान अभी भी पुरानी पद्धति से पढ़ाई करवा रहे हैं।
इसके चलते उद्योगों को कार्यकुशल युवा और कोर्स कर चुके युवाओं को उचित रोजगार नहीं मिल रहे।Haryana News
उन्होंने कहा कि सभी आइटीआइ में कोर्स और वर्कशाप को पूरी तरह से उद्योगों की मांग के अनुरूप व आधुनिक तकनीक से विकसित किया जाए।
हरियाणा cm ने दिए ये निर्देश
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मुख्यमंत्री ने यह निर्देश हरियाणा विजन 2047 के अंतर्गत सचिवालय में युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग के अगले पांच वर्ष की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए दिए।
हरियाणा से कनाडा जाना होगा आसान
अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैठक में डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार ने जानकारी दी कि विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु प्रदेश के चार जिलों में प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।
जिलों करनाल व पंचकूला में इनके लिए स्थान चिह्न्ति किए जा चुके हैं, जबकि दो जिलों का चयन करने की प्रक्रिया चल रही है। Haryana News
युवाओं को मिलेगा विदेशों में रोजगार
अधिक जानकारी के लिए बता दे की इन प्रशिक्षण केंद्रों के शुरू होने के बाद अधिक से अधिक युवाओं को विदेशों में रोजगार के लिए तैयार किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कनाडा में लगभग 80 हजार ट्रक ड्राइवरों की जरूरत है।
यह जरूरत पूरी करने के लिए विभाग द्वारा अशोका लेलैंड के साथ बात की जा रही है, जहां बच्चों को प्रशिक्षण दिलवाकर विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को रोजगार सुनिश्चित करने के लिए आइटीआइ के कोर्स और पढ़ाई को उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार किया जाए ताकि युवाओं को कोर्स खत्म होते ही रोजगार मिल सके और उद्योगों को अपनी आवश्यकता के अनुसार कुशल युवा उपलब्ध हो सकें।





