Hindi News / ताजा खबर / इंस्टाग्राम पर प्यार, 3 महीने के अंदर घर से ताबुक में पहुंची सिया…छाई चारों तरफ मायूसी

, ,

इंस्टाग्राम पर प्यार, 3 महीने के अंदर घर से ताबुक में पहुंची सिया…छाई चारों तरफ मायूसी

इंस्टाग्राम पर प्यार, 3 महीने के अंदर घर से ताबुक…में पहुंची सिया छाई चारों तरफ मायूसी

Siya bhopal murder case : मध्य प्रदेश के भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ इंस्टाग्राम से दोस्ती का बुरा अंत हुआ। बता दे की मामला निशातपुरा इलाके के का बताया जा रहा है। जहाँ एक खाली प्लॉट में गुरुवार शाम को एक 33 वर्षीय महिला का सड़ा हुआ शव सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। जिसके बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने किया ये दावा

मिली जानकारी के लिए बता दे की पुलिस का दावा है कि उन्होंने 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया है। यह घटना इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दुखद अंत साबित हुई। बक्से में मिला शव मध्य प्रदेश के गोंदिया जिले की निवासी आश्रफी उर्फ सिया के रूप में हुई है।

एक साल पहले इस्टाग्राम पर मुलाकात

जानकारी के अनुसार बता दे की तक़रीबन एक साल पहले सिया और समीर की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। यह मुलाकात जल्द ही एक प्रेम में बदल गई। प्यार में अंधी होकर, सिया महाराष्ट्र में अपना घर छोड़कर तीन महीने पहले भोपाल आ गई थी ताकि वह समीर के साथ रह सके। लेकिन उसे इस बाद का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था की उसके साथ आगे क्या घटित होने वाला है। बता दे की मन में अपने नए सपने सजाये जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर रही है। लेकिन समीर पहले से ही शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। जैसे ही सिया उसके कमला नगर वाले घर में रहने लगी, रोज झगड़े होने लगे।MP News

जाँच में हैरान कर देने वाले खुलासे

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिया और समीर की पत्नी के बीच अक्सर झगड़े देखने को मिला आते थे। पड़ोसियों ने घर में तेज झगड़े और तनाव की सूचना दी थी। समीर ने कथित तौर पर सिया से कई बातें छिपाई थीं, और घर के अंदर धीरे धीरे लगातार क्लेश बढ़ता जा रहा था। जांचकर्ताओं का कहना है कि सिया समीर पर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि अगर वह इनकार करता है तो उसने 5 लाख रुपये की मांग की थी और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। समीर की पत्नी, तनाव को सहन न कर पाने के कारण, कथित तौर पर जबलपुर में अपने मायके चली गई थी।MP News

जांचकर्ताओं के अनुसार, सिया को सोमवार को उसके विवाहित प्रेमी समीर ने कथित तौर पर अपने परिवार के सदस्यों की मदद से गला घोंटकर मार डाला। अपराध के सभी निशान मिटाने के लिए उसके शव को एक लोहे के बक्से में पत्थर भरकर कमला नगर में उनके घर के पास एक सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur