UP Ips Transfer List : शुक्र्वार को राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की जारी आदेश के तहत 6 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
2007 बैच के आईपीएस रविशंकर छाबी को पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी लखनऊ के रूप में तैनात किया गया है।
इसके पीछे की वजह की बात करें तो लोक शिकायत जैसे संवेदनशील विभाग में उनकी पोस्टिंग को आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान से जोड़ा जा रहा है।
2010 बैच के हरीश चंद्र, जो अब तक कानपुर रेंज के डी. आई. जी. थे, को लखनऊ भेजा गया है
डी. आई. जी. भ्रष्टाचार रोधी संगठन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
मेरठ पीटीएस में तैनात श्रीमती पूनम को अब डी. आई. जी. मिर्जापुर रेंज बनाया गया है।
लखनऊ के डी. आई. जी. अशोक कुमार चतुर्थ को डी. आई. जी. देवीपाटन रेंज, गोंडा के रूप में स्थानांतरित और तैनात किया गया है।
2012 बैच के सचिंद्र पटेल, जो अब तक लखनऊ में डी. आई. जी. भ्रष्टाचार रोधी संगठन में थे, को पदोन्नति के बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस आयुक्तालय आगरा के रूप में नियुक्त किया गया है।
उसी बैच के यमुना प्रसाद, जो मुरादाबाद पीटीएस में डी. आई. जी. थे, उन्हें अब डी. आई. जी. कानपुर रेंज की जिम्मेदारी मिली है।
सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को काम तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने के लिए आने वाले दिनों में और अधिक प्रशासनिक कदम उठाए जा सकते हैं।





