Hindi News / ताजा खबर / Haryana News : सिरसा पुलिस थाने में अचानक पिकअप लेकर पहुंचा युवक, जब बताई सच्चाई तो उड़ गए सब के तोते…

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Haryana News : सिरसा पुलिस थाने में अचानक पिकअप लेकर पहुंचा युवक, जब बताई सच्चाई तो उड़ गए सब के तोते…

Haryana Sirsa Doble Murder : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि युवक ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया है जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामला गांव थेहड़ सिकंदरपुर का है जहाँ वीरवार देर रात एक युवक ने अपनी मां और उसके प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शुक्रवार सुबह युवक दोनों शवों को पिकअप वाहन में लेकर स्वयं सदर थाना पहुंचा लेकिन जब उसने सचाई बताई तो सब हैरान रह गए।

इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

वीरवार रात्रि अंगूरी देवी ने अपने पति के बाहर जाने के बाद प्रेमी लेखचंद को घर बुला लिया। इस बात की भनक उसके बेटे राजकुमार को लगी तो दोनों को कमरे में साथ देखकर वह आपा खो बैठा और उसने दोनों को चुन्नी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।मृतकों की पहचान सिकंदरपुर थेहड़ निवासी 50 वर्षीय अंगूरी देवी और 52 वर्षीय लेखचंद के रूप में हुई है।

शव को पिकअप में लेकर थाने पहुंचा

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजकुमार स्वयं दोनों शवों को पिकअप में लेकर थाने पहुंच गया। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि गांव में चल रही चर्चा, सामाजिक ताने व बदनामी से वह काफी परेशान रहने लग गया था। वीरवार रात दोनों को एक साथ देखकर उसे और कुछ नहीं सुझा। जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur