Train Cancelled : हरियाणा से दिल्ली पंजाब का सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।
बता दे की करनाल से दिल्ली और पंजाब की ओर जाने वाले सभी यात्रियों को सूचित किया जाता है कि अगले एक सप्ताह तक ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा।
इस रेलवे लाइन पर मरम्मत और तकनीकी काम के कारण 30 मई से 6 जून तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
यह मोहड़ी से शाहाबाद रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर एक ब्लॉक होगा, जिससे दिल्ली-पंजाब मार्ग पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को असुविधा होगी।
इस दौरान कुल 27 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से 11 ट्रेनें 6 जून को रद्द रहेंगी, जबकि 16 ट्रेनें 30 मई से 5 जून तक रद्द रहेंगी।
कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।
प्रभावित ट्रेनों में शताब्दी एक्सप्रेस, गरीब रथ और टाटा-मूरी एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, बठिंडा एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, जम्मू मेल, पूजा एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस के अलावा यात्री ट्रेनें शामिल हैं।
करनाल स्टेशन के अधीक्षक संजय सक्सेना ने कहा कि आने वाले दिनों में 30 मई से कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कई अन्य ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। यात्रियों की मदद के लिए समय-सारणी लिखी जाएगी।
यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
12046, 14508, 14507, 14680, 14679, 12925, 12926, 15708, 22430, 14218, 12715 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
वहीं, 30 मई से पांच जून तक दिल्ली से पंजाब की ओर आने व जाने वाली ट्रेनों में 30 मई से 5 जून तक 64481, 64532, 14053, 14054, 13051, 13052, 11077, 11905, 20434, 12414, 12983 व 12984 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
इनमें से कुछ ट्रेनों का रूट डाइवर्ट करके लुधियाना से जाखल, दूरी व सहारनपुर से होते हुए चलाई जाएंगी।





