Hindi News / ताजा खबर / हिंदू युवक की मोहब्बत में बागी हुई मुस्लिम युवती, शादी कर अपनाया सनातन धर्म, समरीन से बनी रूबी

हिंदू युवक की मोहब्बत में बागी हुई मुस्लिम युवती, शादी कर अपनाया सनातन धर्म, समरीन से बनी रूबी

Viral News : कहते है न प्यार किसी धर्म या जात पात को नहीं देखता।  ऐसा ही एक मामला यूपी के संभल से आ रहा है।  बता दे की यहाँ मुस्लिम युवती समरीन का हिंदू लड़के अंकित के साथ करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। हिंदू युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते एक मुस्लिम युवती बागी बन गई। जिसके बाद ये मामला चर्चा का विषय बन गया।  

लड़की ने अपनाया हिन्दू धर्म 

जानकारी के लिए बता दे की मोहब्बत की खातिर वह अपने परिवार वालों से भिड़ गई। घर वालों ने जब हिंदू युवक से प्रेम-प्रसंग पर आपत्ति जताई तो उसने सनातन धर्म अपनाकर प्रेमी से शादी कर ली। यही नहीं उसने अपना नाम भी बदल लिया। जिसके बाद इस मामले की चारों तरफ चर्चा होने लगी। 

कोर्ट के आदेश के बाद की शादी 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की समरीन 27 जनवरी को अपना घर छोड़कर प्रेमी अंकित के घर पहुंच गई। तहरीर पर पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में दोनों ने खुद को बालिग बताकर साथ रहने की इच्छा जताई। कोर्ट के आदेश के बाद समरीन ने हिन्दू रीति-रिवाज से अंकित से शादी की और अपना नाम बदलकर रूही रख लिया। अदालत और बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद दोनों ने साथ रहने और विवाह करने का निर्णय लिया।Viral News

सीडब्ल्यूसी ने युवती को प्रेमी के साथ भेजा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि युवती को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां उसने स्वेच्छा से अंकित के पक्ष में बयान दिए। 2 फरवरी को बयान दर्ज होने के बाद सीडब्ल्यूसी ने युवती को अंकित के सुपुर्द करने का आदेश दिया। सीडब्ल्यूसी के आदेश के बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। विवाह के उपरांत समरीन ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नाम रूही रख लिया। अंकित के परिवार ने उसे स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद परिवार में ख़ुशी का माहोल बन गया। Viral News