Hindi News / ताजा खबर / जल्द पटरी पर दौड़ेगी नई बुलेट ट्रेन! संचालन पर बड़ी अपडेट आई सामने, रेल मंत्री ने बताई कंफर्म डेट

,

जल्द पटरी पर दौड़ेगी नई बुलेट ट्रेन! संचालन पर बड़ी अपडेट आई सामने, रेल मंत्री ने बताई कंफर्म डेट

Bullet train New update: भारत में जल्द ही बुलेट ट्रेन का संचालन किया जाएगा। देश के लोग लंबे समय से बुलेट ट्रेन के इंतजार में है और अब देश के लोगों का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के गुजरात मॉडल में प्रगतिशील कार्य किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली बुलेट ट्रेन 2027 में चलेगी।

2027 में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है। गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि साल 2027 में देश की पहली बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

भारत में भी जापान जैसी बुलेट ट्रेन का होगा संचालन

हमारे देश भारत में भी जापान जैसी बुलेट ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह बुलेट ट्रेन हाई स्पीड बुलेट ट्रेन होगी। 4 घंटे की दूरी बुलेट ट्रेन मात्र 30 मिनट में तय कर लेगी। सबसे पहले गुजरात से महाराष्ट्र के बीच बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।

दूसरे प्रोजेक्ट के बारे में भी रेल मंत्री ने दी जानकारी


अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि गुजरात सेमीकंडक्टर, आधुनिक लॉजिस्टिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में भारत की विकास यात्रा का एक स्तंभ बन रहा है। गुजरात सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और लॉजिस्टिक्स का एक केंद्र है, जो भारत को 2047 तक विकासशील राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रणी बनाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur