Hindi News / ताजा खबर / Special Train: माता वैष्णो देवी के लिए आज से चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, हरियाणा-पंजाब के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

,

Special Train: माता वैष्णो देवी के लिए आज से चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, हरियाणा-पंजाब के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Delhi-Katra Special Train: हरियाणा-पंजाब के यात्रियों के लिए इस वक्त बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि जम्मू मंडल द्वारा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देते हुए नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली तक 12 से 14 दिसम्बर तक विशेष ट्रेन संख्या 04081/04082 चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद यात्रियों का सफर आसान होगा। चलिए जानते है इस नई ट्रैन से जूसी कुछ जरूरी जानकारी

दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा ट्रैन का शेडूअल

विशेष ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 12 दिसम्बर से 13 दिसम्बर (दो ट्रिप)को चलेगी।

यह विशेष ट्रेन दिनांक 12 दिसम्बर को नई दिल्ली से रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर में 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
विशेष ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली 13 दिसम्बर से 14 दिसम्बर (दो ट्रिप) को चलेगी। यह विशेष ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात 09.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

मार्ग में यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू, शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) आदि रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

मार्ग में यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर), जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत आदि रेलवे स्टेशनों पर यथावत रुकेगी।

यह आरक्षित विशेष ट्रेन है, जिसका संचालन 20 कोचों के साथ किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur