Hindi News / ताजा खबर / अब इन लोगों को नहीं मिलेगा अटल पेंशन योजना का लाभ, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें क्या है कारण

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा अटल पेंशन योजना का लाभ, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें क्या है कारण

Atal Pension Yojana new rule : साल 2015 में अटल पेंशन योजना की शुरुआत हुई थी और इसका मुख्य उद्देश्य बुढ़ापे में लोगों को आर्थिक सुरक्षा देना है जो निजी नौकरी करते हैं या किसी छोटे काम से जुड़े हैं। जिनके पास रिटायरमेंट के बाद  कोई नियमित आमदनी नहीं होती है उन्हें अटल पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना में थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश करना होता है ताकि 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन मिल सके। हालांकि अब इसका लाभ हर किसी को नहीं मिलेगा।

 सरकार के द्वारा अटल पेंशन योजना से जुड़े कुछ नियम बनाए गए हैं अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करता है और शर्तों पर खड़ा नहीं उतरता है तो उन्हें अटल पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 

किन लोगों को नहीं मिलेगा अटल पेंशन योजना का लाभ

 

 इनकम टैक्स भरने वाले लोग: जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 जिनके पास बैंक खाता नहीं है: अगर किसी के पास बैंक खाता नहीं है या आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक नहीं है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 जो भारत का नागरिक नहीं है: जो लोग भारत का नागरिक नहीं है उन्हें अटल पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur