Petrol Diesel Price Hike: अगर आज आप भी अपनी बाइक या फिर गाडी की टंकी फुल करवाना चाहते है तो बता दे की पेट्रोल डीजल की कीमतों में शनिवार सुबह फिर इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम लोग एक बार फिर सदमे में हैं।
यह तीसरी बार है जब मई के महीने में ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और ईरान युद्ध का प्रभाव है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आम आदमी के घर का बजट बिगड़ने लगा है और इसका सीधा असर लोगों की जेब पर दिखाई दे रहा है।
दिल्ली में कीमत क्या है?
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
22 मई 2026 यानी शुक्रवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई।
- मई के एक हफ्ते में तीसरी बार कीमतों में वृद्धि
अधिक जानकारी के लिए बता दे की यह तीसरी बार है जब मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। 15 मई को सरकार ने दोनों ईंधनों की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी।
2022 के बाद पहली बड़ी वृद्धि
अप्रैल 2022 के बाद यह पहली बार है जब तेल कंपनियों ने इतने बड़े अंतर से कीमतों में वृद्धि की है। उस समय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगभग 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी।





