Hindi News / ताजा खबर / Pension New Rule: अब बेटियों को भी मिलेगा माता-पिता के पेंशन में अधिकार, अप्रैल से लागू होगा नया नियम, जानें पूरी खबर

Pension New Rule: अब बेटियों को भी मिलेगा माता-पिता के पेंशन में अधिकार, अप्रैल से लागू होगा नया नियम, जानें पूरी खबर

ताजा खबर : Pension New Rule: अब बेटियों को भी मिलेगा माता-पिता के पेंशन में अधिकार, अप्रैल से लागू होगा नया नियम, जानें पूरी खबर

Pension New Rule: अब बेटियों को भी पेंशन में अधिकार मिलेगा। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने मध्य प्रदेश में बेटी को माता-पिता के पेंशन में अधिकार मिलेगा। 1 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में नया नियम लागू किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा पहली बार पेंशन के नियमों में बाद संशोधन किया जाएगा। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है अब कैबिनेट में इसको भेजने का इंतजार किया जा रहा है।

 

 पेंशन के नियमों में होगा बदलाव 

 

नए नियमों के अनुसार भले ही घर में बेटा हो लेकिन अगर बेटी उससे बड़ी है तो वही पेंशन की हकदार होगी। जो बेटी शादी नहीं करेगी यह विधवा है या तलाकशुदा है उसे माता-पिता का पेंशन आजीवन मिलता रहेगा। आजीविका कमाने में पूरी तरह से अक्षम दिव्यांग पुत्री को भी पेंशन मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा 1 अप्रैल से नया नियम लागू किया जाएगा।

 

 

 पेंशन सेवा निवृत्ति कर्मचारियों को जीवन भर मिलता है जो ओल्ड पेंशन स्कीम में अंतिम वेतन का 50% होता है। एनपीएस में अनन्युटी के आधार पर और यूपीएस में निश्चित पेंशन मिलता है। परिवार पेंशन कर्मचारियों की मृत्यु के बाद पत्नी को पेंशन मिलता है और जब पति-पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाएगी तब 18 साल से कम उम्र के बच्चों को मिलता है।

 

 

 मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा नियमों में बदलाव किया गया है। अब मध्य प्रदेश में घर की बड़ी बेटी को पेंशन मिलेगा। अगर बेटी बेटे से बड़ी है तो वही पेंशन पाने की हकदार होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur