Hindi News / ताजा खबर / Dilhi Fire News : मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत? एक्शन में दिल्ली सरकार, CM और LG ने जताया दुख

, ,

Dilhi Fire News : मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत? एक्शन में दिल्ली सरकार, CM और LG ने जताया दुख

Dilhi Fire News : मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत? एक्शन में दिल्ली सरकार, CM और LG ने जताया दुख

Delhi Fire News: देश की राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। सुबह नाश्ते के समय रेस्टोरेंट हादसा हुआ है।

बता दे की घटना के तुरंत बाद मोके पर अफरा तफरी मच गई। वहीँ मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की रेस्टोरेंट बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में चल रहा था, जहां आग लगने के बाद बिल्डिंग में तेजी से फैली और पूरी इमारत को चपेट में ले लिया।

रेस्टोरेंट में 60 से ज्यादा लोग

अधिक जानकारी के लिए बता दे की रेस्टोरेंट के ठीक सामने ही मैक्स अस्पताल है। वहां इलाज कराने आए मरीजों के जानकार भी यहीं ठहरते है। वहीँ हादसे के वक्त कई विदेशी नागरिक भी यहाँ मौजूद थे।जिस वक्त हादसा हुआ उस समय सुबह का नाश्ता चल रहा था। 60 से अधिक लोग मौजूद थे। बेसमेंट में रेस्टोरेंट के अलावा कई कमरे भी हैं, जहां लोग मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। डीसीपी अनंत मित्तल का कहना है कि हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि लोगों की मौत का यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा ?

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मालवीय नगर में हुए इस विनाशकारी आग के हादसे में कई जिंदगियों के नुकसान से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, कैट्स एंबुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू और राहत अभियान चलाकर कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया। सरकार पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘हौज रानी, मालवीय नगर में होटल में लगी इस दुखद आग की घटना से अत्यंत व्यथित हूं। दिवंगतों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur