Hindi News / ताजा खबर / Haryana : हरियाणा में शराब पिने वाले लोग अब हो जाएँ सावधान, DGP ने जारी किए सख्त निर्देश, जानें जल्दी

Haryana : हरियाणा में शराब पिने वाले लोग अब हो जाएँ सावधान, DGP ने जारी किए सख्त निर्देश, जानें जल्दी

Haryana News : हरियाणा में शराब प्रेमियों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी शराब के ठेके के सामने लोग शराब पीते हुए पाए जाते हैं तो ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी (एसएचओ) भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। ऐसे मामलों में दोनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लिखित आदेश भी जारी Haryana News

जानकारी के लिए बता दे की तीन दिन पहले गुरुग्राम में मीडिया से बातचीत के दौरान डीजीपी ओ.पी. सिंह ने इस बात के संकेत दिए थे। अब उन्होंने इस संबंध में लिखित आदेश भी सभी पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भेज दिए हैं।

इस वजह से लिया फेंसला Haryana News

सूत्रों के अनुसार, डीजीपी को गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत सहित कई जिलों से शिकायतें मिली थीं कि शाम के समय ठेकों के बाहर शराबियों का जमावड़ा रहता है। लोग ठेके से शराब लेने के बाद वहीं खड़े होकर शराब पीते हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खुले में शराब पीना वर्जित Haryana News

जानकारी के लिए बता दे की सरकार ने जहां अहाते (लाइसेंसशुदा स्थल) में बैठकर शराब पीने की अनुमति दी है, वहीं खुले में या ठेके के सामने शराब पीना कानूनी रूप से वर्जित है। इसके बावजूद कई स्थानों पर यह प्रवृत्ति देखने को मिल रही है। डीजीपी ने स्पष्ट कहा है कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति पाई जाती है, तो ठेकेदार और थाना प्रभारी दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur