Hindi News / ताजा खबर / Haryana prepaid smart meters : हरियाणा में चरणबद्ध तरीके से लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर; जल्द सरकारी दफ्तरों से होगी शुरुआत

, , ,

Haryana prepaid smart meters : हरियाणा में चरणबद्ध तरीके से लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर; जल्द सरकारी दफ्तरों से होगी शुरुआत

Haryana prepaid smart meters : हरियाणा में चरणबद्ध तरीके से लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर; जल्द सरकारी दफ्तरों से होगी शुरुआत

Haryana prepaid smart meters : हरियाणा के लोगों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में जल्द ही बिजली के स्मार्ट मीटर लगने शरू हो जायंगें।

मिली जानकारी के बाद बता दे की घरों के बाहर लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटरों का प्रबल विरोध करने के बाद केंद्र सरकार हरियाणा में नया प्रयोग करने की तैयारी में है।

कई बदलाव के साथ ही केंद्र सरकार ने हरियाणा में प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया है।

चरणबद्ध तरीके से लगेंगें नए स्मार्ट मीटर

सबसे पहले सरकारी कार्यालयों, सरकारी भवनों और सरकारी कर्मचारियों के परिसरों में बिजली के प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।

10 किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं तथा अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को इस प्रणाली से जोड़ा जाएगा।

इसके पीछे की वजह

बता दे की इस से पहले कई प्रदेशों में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध देखने को मिला था। अब केंद्र व राज्य सरकार की सोच है कि लोगों में इन स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के प्रति भरोसा जागेगा। Haryana

सरकारी कार्यालयों में पहले प्रीपेड मीटर लगने से लोगों में यह संदेश जाएगा कि इन प्रीपेड मीटरों में किसी तरह की कोई खराबी नहीं है, इस वजह से सरकार पहले यह कार्य सरकारी भवनों से करने वाली है। उसके बाद ही आगे की योजना बनाकर इसका लाभ जनता को दिया जायगा।

समीक्षा बैठक में क्या बोले- खट्टर

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बिजली निगमों तथा केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की चंडीगढ़ में हुई समीक्षा बैठक में कहा कि स्मार्ट मीटरों से बिजली हानियों को कम करने में सहायता मिलेगी। Haryana

इस पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भविष्य में प्रदेश के सभी नए उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक से युक्त हैं तथा सौर ऊर्जा प्रणालियों के साथ एकीकृत होने की क्षमता रखते हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि बिजली निगमों को नई तकनीकों को अपनाते हुए लक्ष्य आधारित योजनाओं एवं परियोजनाओं पर तेजी से कार्य करना होगा, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराई जा सके। Haryana

बिजली बिलिंग और वास्तविक आपूर्ति के बीच के अंतर को न्यूनतम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2013-14 में बिजली निगमों का कुल लाइन लास लगभग 34 प्रतिशत था, जिसमें अब उल्लेखनीय कमी आई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur