Hindi News / ताजा खबर / 26 जनवरी सिरसा की दो महिला सरपंचों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, जिले के लिए गर्व की बात

26 जनवरी सिरसा की दो महिला सरपंचों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, जिले के लिए गर्व की बात

ताजा खबर : 26 जनवरी सिरसा की दो महिला सरपंचों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, जिले के लिए गर्व की बात

Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि सिरसा जिले की दो महिला सरपंचों को 26 जनवरी को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान बड़ा गुढ़ा ब्लॉक के फतेहपुरिया नियामत खां गांव की सरपंच सुनीता ढिढारिया और रानियां ब्लॉक के भुना गांव की सरपंच शारदा देवी को दिल्ली में मिलेगा। जिसके बाद परिवार के साथ साथ पुरे गांव में ख़ुशी कि लहर दौड गई। जानकारी के लिए बता दे कि दोनों सरपंचों को राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण प्राप्त हुआ है।

सरपंच सुनीता ढिढारिया खुशी व्यक्त
फतेहपुरिया नियामत खां गांव की सरपंच सुनीता ढिढारिया। - Dainik Bhaskar

बता दे कि इस ख़ास मोके पर फतेहपुरिया नियामत खां की सरपंच सुनीता ढिढारिया ने इस सम्मान पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने का अवसर मिलने पर अत्यंत प्रसन्नता है। सुनीता ने गांव में शिक्षा के स्तर में सुधार पर विशेष जोर दिया है।

पत्र में शामिल महिला सरपंचों के नाम।
गांव की शिक्षा का परिणाम 10% से बढ़कर 98% 

जानकारी के लिए बता दे कि इस मोके पर आमंत्रण मिलना इसके पीछे उनकी मेहनत छिपी है।  सुनीता के अनुसार, उनके कार्यकाल में गांव की शिक्षा का परिणाम 10% से बढ़कर 98% हो गया है। इसके अतिरिक्त, गांव की टूटी हुई गलियों को पक्का किया गया है और पूरे गांव में सीवरेज पाइपलाइन बिछाई गई है। गांव में एक हर्बल पार्क भी बनाया गया है, जहाँ ग्रामीण घूमने जाते हैं, और पीने के पानी के लिए भी पाइपलाइनें डाली गई हैं।Haryana News

भुना गांव की सरपंच शारदा देवी भी होगी  सम्मानित 

भुना गांव की सरपंच शारदा देवी।

जानकारी के लिए बता दे कि तीज के त्यौहार पर पंचायत मंत्री से भी सम्मानित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार यों ही प्रयास करते रहेंगे। उनका कहना है कि गांव में लड़कियों के लिए लाइब्रेरी बनवाई गई लड़कों को नशे से दूर रखने के लिए स्टेडियम की हालात सुधारी गई  रानियां ब्लॉक के भुना गांव की सरपंच शारदा देवी ने भी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए पहला अवसर है। शारदा देवी विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही हैं और गांव में 10 स्वयं सहायता समूह चलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैं।Haryana News