Rajasthan weather Update: राजस्थान में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। कई शहरों में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार किसानों के लिए भी चिंता बढ़ सकती है। क्योंकि उनकी फसलों को भारी नुकशान पहुंच सकता है। पिछले बारिश और ओलावर्ष्टि से सवाई माधोपुर में भी किसानों की फसलों को भारी नुकशान पहुंचा था।
एक्टिव होगा एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस ( WD)
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ( IMD Update) के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 30 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों (बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया) में सुबह कोहरे का असर रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर और भरतपुर संभाग के सभी जिलों में 31 जनवरी से लगातार तीन दिनों तक बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं 31 जनवरी और 1 फरवरी को बीकानेर संभाग के जिलों में भी तेज बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है
31 जनवरी को इन जिलों में बारिश
31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 1 और 2 फरवरी को भी उत्तरी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं वर्षा और मावठ का दौर जारी रहने के आसार हैं। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट और सर्दी बढ़ने की संभावना है।
कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिर ( Hailstrom Alert )सकते है। इस सिस्टम का असर 1 फरवरी को भी पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग के एरिया में रह सकता है।
हालांकि जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
