Hindi News / ताजा खबर / Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से तीन दिन अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट,नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

, , ,

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से तीन दिन अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट,नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से तीन दिन अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट,नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कभी धुप तो कभी बारिश का सिलसला जारी है।

वहीँ प्रदेश में अब नया सिस्टम एक्टिव होने से आने वाले तीन दिन आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

सुबह से ही आसमान में बादल थे और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत दी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हवा की गति 11 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। यहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसानों को बारिश का लाभ

उत्तर-पश्चिम से बहने वाली हवाएँ धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें ला सकती हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि अगर बारिश होगी तो किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

15 जून से धान की बुवाई

15 जून के बाद किसान धान लगाएंगे, किसानों ने अब धान के पौधे लगाए हैं, कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि किसानों को शाम को धान के पौधों को पानी देना चाहिए, दिन में पानी देने से नुकसान होगा।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी वजह से बुधवार शाम को कुरुक्षेत्र में मौसम में अचानक बदलाव आया। दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा।

6 जून तक बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विज्ञानियों ने 6 जून तक बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान की सीमा से लगे जिलों में बुधवार को भीषण गर्मी जारी रही। रोहतक में सबसे ज्यादा तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी, फरीदाबाद और हिसार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि 6 जून तक पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur