Hindi News / ताजा खबर / Haryana Weather Update : हरियाणा के सिरसा में बारिश शरू, आज 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

, ,

Haryana Weather Update : हरियाणा के सिरसा में बारिश शरू, आज 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा के सिरसा में बारिश शरू, आज 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा के लोगों को अब भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। बता दे की हरियाणा के मज़म में आज से अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

इसी के चलते आज 5 जिलों बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

आज सुबह सुबह सिरसा समेत राजस्थान सीमावर्ती इलाकों में आसमान में बदलवाई देखने को मिली है।

सिरसा के कई इलाकों में जोरदार बारिश शरू हो गई है। बता दे की गुरुवार को जहँ सिरसा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में आज और कल होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है। इस बीच, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

एक्टिव हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 23 मई तक हरियाणा में मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

22 मई को, एक पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ियों की ओर बढ़ने और राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनाने की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur