Hindi News / ताजा खबर / Haryana News : हरियाणा में1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को मिलेगी जॉब सिक्योरिटी, अगले हफ्ते शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Haryana News : हरियाणा में1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को मिलेगी जॉब सिक्योरिटी, अगले हफ्ते शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल

Haryana News : हरियाणा में हरियाणा में 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आ रही है। बता दे कि जल्द ही इन्हें जॉब सिक्योरिटी मिलने वाली है। इसके आवेदन के लिए पोर्टल तैयार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि इस पोर्टल का सरकार पहले ट्रॉयल लेगी, इसलिए पहले 2 विभागों में इसको शुरू किया जाएगा।

CM ने पोर्टल जल्द शुरू करने के निर्देश Haryana News

जानकारी के लिए बता दे कि ट्रायल सफल होने के बाद इसे सभी विभागों, बोर्डों, निगमों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

अभी सरकार ने यह खुलासा नहीं किया है कि पहले किन विभागों में ट्रायल होगा। यह पोर्टल अगले हफ्ते शुरू होगा। मानव संसाधन विभाग ने इसे बनाया है।

इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद अपने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से 5 दिन पहले मीटिंग कर चुके हैं। CM ने पोर्टल जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे। Haryana News

खट्टर सरकार के समय से ही सरकारी विभागों में अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से की जा रही है। पिछले दिनों सरकार ने HKRN के तहत सर्विस के 5 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की बात कही थी।

उसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों में कार्यरत 1.20 लाख अस्थायी कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की घोषणा की थीHaryana News

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur