Hindi News / ताजा खबर / Haryana Roadways Time Table :हरियाणा से अयोध्या के लिए आज से फर्राटा भरेगी नई हरियाणा रोडवेज बस, देखें पूरा शेडूअल

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Haryana Roadways Time Table :हरियाणा से अयोध्या के लिए आज से फर्राटा भरेगी नई हरियाणा रोडवेज बस, देखें पूरा शेडूअल

Haryana Roadways Time Table : हरियाणा के लोगों को के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि हरियाणा रोडवेज की ओर से फरीदाबाद-बल्लभगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत आज यानी 17 अक्टूबर से शरू हो गई है। रोडवेज डिपो की जीएम ( GM ) शिक्षा ने बताया कि इस सेवा से आम यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा।

धार्मिक स्थानों का सफर होगा आसान

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस नई सुविधा का उद्देश्य फरीदाबाद जिले के नागरिकों को धार्मिक नगरी अयोध्या तक बेहतर और सीधी परिवहन सुविधा प्रदान करना है, साथ ही राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना भी है।

देखें हरियाणा से अयोध्या रोडवेज बस का रूट व टाइमिंग:

प्रस्थान (फरीदाबाद से अयोध्या):

एनआईटी फरीदाबाद (मंगल सेन बस अड्डा): शाम 4:15 बजे

बल्लभगढ़: शाम 5:00 बजे

पलवल: शाम 5:30 बजे

आगरा: रात 9:30 बजे

कानपुर: सुबह 3:30 बजे

लखनऊ: सुबह 5:00 बजे

अयोध्या: सुबह 8:00 बजे

वापसी (अयोध्या से फरीदाबाद)

अयोध्या: शाम 5:00 बजे

लखनऊ: रात 8:00 बजे

कानपुर: रात 9:30 बजे

आगरा: सुबह 3:00 बजे

बल्लभगढ़: सुबह 8:45 बजे

किराया भी तय:

बल्लभगढ़ से आगरा: ₹234

बल्लभगढ़ से इटावा: ₹427

बल्लभगढ़ से कानपुर: ₹650

बल्लभगढ़ से अयोध्या: ₹983

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur