Hindi News / ताजा खबर / 1 नवंबर को महिलाओं के खाते में आयंगें 2100 रूपए, आज है आवेदन की अंतिम तिथि

1 नवंबर को महिलाओं के खाते में आयंगें 2100 रूपए, आज है आवेदन की अंतिम तिथि

Haryana Lado Laxmi Yojana New update : हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास आज अंतिम मौका है। बता दे कि अब 25 अक्तूबर यानि आज महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। तभी उन्हें आगामी क़िस्त एक नवंबर को लाभ मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए सरकार की ओर से दिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के सत्यापन का कार्य अभी भी प्रगति पर है।

फ़ोन से करें आवेदन

बता दे कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए अब आप घर बैठे मोबाइल एप से भी आवेदन कर सकते है। सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर ही एप बनाई है। एप को डाउनलोड कर ही आवेदन किया जा सकता है और एक मोबाइल नंबर से पांच महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।

एक लाख 80 हजार तक BPL कार्ड

जानकारी के लिए बता दे कि एक लाख रुपये तक आय वाले व्यक्ति का हैप्पी कार्ड बनाया जाता है। जिसका लाभ फ्री बसों में सफर करने के काम आता है। ऐसे ही एक लाख 80 हजार तक आय वाले परिवार का बीपीएल कार्ड होता है।

महिलाएं अपनी मर्जी अनुसार प्रतिमाह किस्त का पैसा ले सकती हैं। जिससे कि उनकी फैमिली आईडी में इनकम ज्यादा प्रभावित न हो। इस योजना के तहत 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur