Hindi News / ताजा खबर / ​​​​​​7 फरवरी को इन जिलों में स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, लगातार दो दिन मिलेगा अवकाश

​​​​​​7 फरवरी को इन जिलों में स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, लगातार दो दिन मिलेगा अवकाश

ताजा खबर : ​​​​​​7 फरवरी को इन जिलों में स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, लगातार दो दिन मिलेगा अवकाश

School Holiday 7 February : बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की अब उन्हें दो लगातार छुट्टी मिलने वाली है।  जानकारी के लिए बता दे की महाराष्ट्र सरकार ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव को लेकर एक अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 7 फरवरी को उद्योगों, निजी कंपनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश यानी पेड छुट्टी (Paid Holiday on February 7) घोषित की है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। 7 फरवरी को छुट्टी घोषित होने के कारण 8 फरवरी को रविवार है इसलिए बच्चों को लगातार दो दिनों को अवकाश मिल सकेगा। 

जारी सरकारी आदेश के अनुसार 

सरकारी आदेश में साफ कहा गया है कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पंजीकृत मतदाताओं का मतदान करना लोकतांत्रिक कर्तव्य है और मतदान के दिन कर्मचारियों को यह अधिकार प्रयोग करने की सुविधा देना अनिवार्य है। आदेश में यह भी माना गया है कि पूर्व में कानूनी प्रावधान होने के बावजूद कुछ संस्थानों ने छुट्टी नहीं दी, जिससे कई कर्मचारी अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर सके।School Holiday

12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान 

 अधिक जानकरी के लिए बता दे की सरकार ने निर्देश दिया है कि जिन कर्मचारियों का नाम संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में है, उन्हें मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाए, भले ही वे उस क्षेत्र से बाहर काम कर रहे हों। महाराष्ट्र में 7 फरवरी को 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना 9 फरवरी को की जाएगी।School Holiday

 7 फरवरी को स्कूल और कॉलेजों में भी छुट्टी 

अधिक जानकरी के लिए तबै दे की शिक्षण संस्थानों में मतदान केंद्र होने और स्टाफ की कमी के चलते 7 फरवरी को स्कूल और कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। इस संबंध में अंतिम आदेश संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की ओर से जारी किए जाएंगे।