Hindi News / ताजा खबर / लग्जरी सीटे और फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का कितना होगा किराया? यात्री यहां देखें पूरी डिटेल्स

लग्जरी सीटे और फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का कितना होगा किराया? यात्री यहां देखें पूरी डिटेल्स

ताजा खबर : लग्जरी सीटे और फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का कितना होगा किराया? यात्री यहां देखें पूरी डिटेल्स

Sleeper Vande Bharat Express : स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से यह ट्रेन यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। इस ट्रेन में रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन यानी कि RAC की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यह ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा रूट पर चलने वाली है। यह वंदे भारत सीरीज की पहली ट्रेन होगी जो की स्लीपर होगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यात्री को कम से कम 400 किलोमीटर की दूरी के बराबर किराया देना होगा। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा अगले सप्ताह स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगा। इसमें महिला दिव्यांग वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से कोटा रखा गया है।

कितना होगा इस ट्रेन का किराया

इस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया न्यूनतम 960 रुपए होगा वहीं सेकंड एसी का किराया 1240 रुपए होगा और फर्स्ट एसी का किराया 1520 रुपए होगा। रेल मंत्री ने पहले ही साफ कर दिया था कि स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को अधिक पैसे नहीं देने होंगे।

यह ट्रेन 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। ट्रेन पश्चिम बंगाल के कई मुख्य जिलों को कवर करेगी। ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे। यह ट्रेन 5 स्टार होटल के जैसा होगा जिसमें यात्रियों को तमाम तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।