Haryana Weather Upadte : हरियाणा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कई जिलों में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है।
वहीँ मौसम विभाग के अनुसार बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को गर्मी की इस लहर से राहत मिलने वाली है।
आज देर रात मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे कई इलाकों में बारिश के आसार है।
वहीँ तापमान की बात करें तो प्रदेश के सिरसा समेत कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।
जिससे लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए है। बढ़ती गर्मी से बिजली की खपत भी बढ़ गई है।
बता दे की शाम को बिजली की मांग बढ़ने से कई इलाकों में लो-वोल्टेज और आउटेज की समस्या भी सामने आ रही है।
लोगों का कहना है कि गर्मी से राहत पाने के लिए एसी और कूलर अब एक आवश्यकता बन रहे हैं।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज रात से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे 29 और 30 मई को बारिश होने की संभावना है।
कल से मौसम बदल जाएगा और 29 और 30 मई को बारिश होने की संभावना है।
आज देर रात से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है।





