Hindi News / ताजा खबर / हिसार, चरखी दादरी समेत 7 जिलों की कमान अब महिला अफसर के हाथों में, IAS ट्रांसफर के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

,

हिसार, चरखी दादरी समेत 7 जिलों की कमान अब महिला अफसर के हाथों में, IAS ट्रांसफर के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

हिसार, चरखी दादरी समेत 7 जिलों की कमान अब महिला अफसर के हाथों में, IAS ट्रांसफर के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

Haryana News : हरियाणा में बीते दिन ब्यूरोक्रेसी में बड़े फेरबदल के बाद अब हरियाणा के 23 जिलों में से सात जिलों की अध्यक्षता महिला उपायुक्त को मिली है।

हिसार-चरखी दादरी समेत कुल 7 जिलों में अब सरकार द्वारा महिलों को तैनात किया है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में IAS ट्रांसफर के बाद अब चार जिलों में हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किए गए अधिकारियों को उपायुक्त बनाया गया है, जबकि तीन जिलों में गैर-एचसीएस कोटे के आईएएस अधिकारियों को उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल में 2013 बैच की मनदीप कौर को चरखी दादरी का उपायुक्त बनाया गया है।

वहीँ 2017 बैच की डॉ. वैशाली शर्मा को जींद का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

इससे पहले 18 मई, 2018 को बैच की आई. ए. एस. अधिकारी वर्षा खंगवाल को झज्जर की उपायुक्त नियुक्त किया गया था।

, यमुनानगर में 2015 बैच की प्रीति के हाटों में अब कमान रहने वाली है।

वहीँ सोनीपत में 2015 बैच की नेहा सिंह, कैथल में 2018 बैच की अपराजित और महेंद्रगढ़ (नारनौल) में 2018 बैच की अनुपमा अंजलि पहले से ही उपायुक्त के रूप में कार्यरत हैं।

इन सात महिला डीसी में से मनदीप कौर और वर्षा खंगवाल को एचसीएस से आईएएस में पदोन्नत किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur