Shekhawati Live

अग्निवीरों के लिए जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान , रिटायरमेंट से पहले सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, जानें क्या है तैयारी 

 
Agni Veer Yojna

Agni Veer Yojna :  देश की सुरक्षा के लिए रात दिन कड़ी मेहनत करने वाले अग्नि वीरों के भविष्य को लेकर एक बड़ी उम्मीद जगी है। अग्निपथ योजना के अंतर्गत भरते हुए अग्नि वीरों का पहला बैच इस साल के अंत में अपनी सेवा पूरा करने वाला है। अग्नि वीरों का पहला बैच रिटायर्ड होने वाला है और लोगों के दिमाग में यही सवाल है कि इनका आगे का भविष्य क्या होगा। 


4 साल बाद सिर्फ 25 परसेंट अग्नि वीरों को ही परमानेंट किया जाएगा ऐसे में 75% युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता हो रही है। एक तरफ जहां रिटायरमेंट का समय नजदीक आ रहा है वहीं युवाओं के रोजगार और भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। किसी भी जानकारी सामने आई है कि गृह मंत्रालय इसको लेकर एक ठोस कदम उठाने वाला है और एडजस्टमेंट नीति पर काम कर रहा है।


अग्नि वीरों के लिए सरकार ले सकती है फैसला


सूत्रों की माने तो इस नीति के अंतर्गत रिटायर होने वाले अग्नि वीरों को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में बड़ी संख्या में मौका मिल सकता है। अगर यह योजना लागू होती है तो यह हजारों युवाओं के लिए एक राहत साबित हो सकती है।


 पहले बैच में 46000 अग्नि वीर हो सकते हैं रिटायर्ड


 अग्निपथ योजना के अंतर्गत जून 2022 में आर्मी जॉइन करने वाले युवा अब रिटायर्ड होने वाले हैं। 100 में से 75% यानी की 46000 अग्नि वीर जून में रिटायर्ड होने वाले हैं। अब देखना है कि सेटलमेंट योजना के अंतर्गत इनमें से कितनी अग्नि वीरों को नौकरी मिलती है।