Motor Vehicle Rules : सरकार के द्वारा गाड़ी चलाने के लिए कई तरह के ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं जिसका पालन करना हर चालक के लिए जरूरी होता है। आप अगर इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो भारी जुर्माना देना होगा और कई मामलों में तो सजा का भी प्रावधान है। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य है की लोग जिम्मेदारी से गाड़ियां चलाएं।
नया ट्रैफिक नियम हुआ लागू
सरकार के द्वारा नया ट्रैफिक नियम लागू किया गया है जिसका पालन करना अति आवश्यक है। नए नियम के अंतर्गत अगर कोई ड्राइवर बार-बार लापरवाही करता है तो अब उसे चालान काटकर नहीं छोड़ा जाएगा बल्कि उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इन नियमों का उद्देश्य लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रतिदार और जिम्मेदारी पैदा करना है।
पांच नियम तोड़े तो 3 महीने के लिए बैन
मोटर व्हीकल रूल्स में सरकार के द्वारा नए संशोधन किया गया है और इस नियम के अनुसार अगर कोई व्यक्ति एक साल के भीतर पांच या उससे ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड किया जाएगा। यानी की बार-बार ओवर स्पीड, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वाली गलतियों में लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा।
नए नियम के अनुसार केवल एक साल में ट्रैफिक उल्लंघन गाने जाएंगे बल्कि पुराने ट्रैफिक उल्लंघन नहीं गिने जाएंगे। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो सरकार के नए नियमों का जरूर ध्यान रखें।
