Haryana Chandigarh New Flyover : हरियाणा चंडीगढ़ के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की ट्रिब्यून चौक पर एक फ्लाईओवर बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं। जिसका हर रोज सवा लाख से ज्यादा वाहन चालकों को हर रोज मिलने वाला है।
लगभग 4.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर
अधिक जानकारी के लिए बता दे की केंद्र सरकार ने इस दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने लगभग 4.5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए एक परामर्श एजेंसी नियुक्त की है।
300 करोड़ की लागत का अनुमान
अधिक जानकारी के लिए बता दे की अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। यह समिति तीन कार्य दिवसों में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी।
प्रस्तावित छह लेन के फ्लाईओवर के निर्माण के बाद ट्रिब्यून चौक से जीरकपुर सीमा तक का पूरा मार्ग सिग्नल मुक्त हो जाएगा, जिससे रोजाना हजारों मोटर चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
दो भागों में बनेगी परियोजना
अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-32 में जीएमसीएच चौक से सीधे जीरकपुर सीमा तक एक भी फ्लाईओवर का निर्माण संभव नहीं था क्योंकि पोल्ट्री फार्म चौक के पास एक रेलवे ओवरब्रिज पहले से ही मौजूद है। इस परियोजना को दो भागों में बांटा गया है।
योजना के तहत, पहला फ्लाईओवर ट्रिब्यून चौक पर बनाया जाएगा, जबकि दूसरा फ्लाईओवर रेलवे ओवरब्रिज के पास से शुरू होगा और जीरकपुर सीमा पर फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा। इससे पोल्ट्री फार्म चौक, हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट और ओल्ड एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर भीड़ कम होने की संभावना है।
सुबह शाम के ट्रेफिक ने मिलेगा निजात
ट्रिब्यून चौक से प्रतिदिन 1.43 लाख वाहन गुजरते हैं, जो इसे शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक जंक्शनों में से एक बनाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 1.43 लाख वाहन गुजरते हैं, जिनमें 1.35 लाख से अधिक यात्री वाहन शामिल हैं।
सुबह और शाम के समय इस सड़क पर अक्सर ट्रैफिक जाम रहता है। प्रशासन का मानना है कि फ्लाईओवर बनने के बाद यातायात का दबाव कम होगा और लोगों की यात्रा तेज और सुरक्षित होगी।





