Hindi News / ताजा खबर / UP Bank Holiday Today: आज यूपी में बैंक की बंद रहेगी सभी ब्रांच, जानें कारण

UP Bank Holiday Today: आज यूपी में बैंक की बंद रहेगी सभी ब्रांच, जानें कारण

ताजा खबर : UP Bank Holiday Today: आज यूपी में बैंक की बंद रहेगी सभी ब्रांच, जानें कारण

Bank holidays 3 January 2026 :नए साल की शरुवात के साथ RBI ने बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। RBI की नई लिस्ट के अनुसार कई राज्यों में अलग अलग समय बैंक बंद रहने वाले है। बता दे की 2026 के शुरुआती महीने जनवरी में बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है। वहीँ RBI द्वारा लिस्ट के अनुसार 3 जनवरी को बैंक बंद रहने वाले है। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप RBI द्वारा जारी लिस्ट चेक कर सकते है।

RBI द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक जनवरी के महीने में टोटल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनवरी के महीने में चार रविवार और दूसरे चौथे शनिवार के अलावा 10 दिन अलग-अलग जगह पर बैंक बंद रहने वाले हैं।जनवरी के महीने में बैंकों में छुट्टी हो की लिस्ट…

शुक्रवार 3 जनवरी को यूपी में बैंक रहेंगें बंद
RBI द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार शनिवार को भी बैंक बंद रहने वाले है। पहले शनिवार को ऐसे तो किसी राज्य में बैंक बंद नहीं रहने वाले है लेकिन 3 जनवरी को लखनऊ में हजरत अली के जन्मदिन के कारण बैंक बंद रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में बैंक ब्रांच बंद हैं। यह छुट्टी हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर दी गई है।

हालांकि, यह छुट्टी सिर्फ यूपी तक सीमित है। उत्तर प्रदेश के अलावा देश के बाकी राज्यों और शहरों में आज बैंक सामान्य रूप से खुले हुए हैं।

जनवरी 2026 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

2 जनवरी को आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेगा।

3 जनवरी को लखनऊ में हजरत अली के जन्मदिन के कारण बैंक बंद रहेंगे।

4, 11, 18 और 25 जनवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

10 जनवरी दूसरा शनिवार और 24 जनवरी चौथा शनिवार होने की वजह से सभी राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।

14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति, माघ बिहू, पोंगल और उत्तरायण पुण्यकाल के चलते कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और बसंत पंचमी के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण लगभग पूरे देश में बैंकिंग का काम नहीं होगा ।

ऑनलाइन काम पर नहीं पड़ेगा असर

बैंकों में छुट्टियों का असर ऑनलाइन कम पर नहीं पड़ेगा इस दौरान आप यूपीआई नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur