Vivo V70 Series: अगर आप नाय फ़ोन खरीदने जा रहे है तो बता दे कि Vivo V70 सीरीज अगले महीने भारत में दस्तक दे सकती है। इसके कमाल के फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी आप को अपनी और आकर्षित करेगी, बता दे कि ये जानकारी एक टिप्स्टर के हवाले से मिली है। रूमर्स के मुताबिक इस लाइनअप में Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि चीनी स्मार्टफोन मेकर इस सीरीज के हिस्से के तौर पर Vivo V70 FE भी ला सकता है। देश में इसकी संभावित लॉन्च से कुछ हफ्ते पहले, Vivo V70 सीरीज की प्राइस रेंज, कथित फोटोज और कलर ऑप्शन के साथ ऑनलाइन सामने आई है।
कम कीमत के साथ मिल सकते है दमदार फीचर्स
- Smartprix ने रिपोर्ट किया है कि Vivo V70 सीरीज भारत में फरवरी के मिड में प्रीमियम मिड-रेंज कैटेगरी के हिस्से के तौर पर लॉन्च होगी। उम्मीद है कि देश में इस लाइनअप की कीमत 55,000 रुपये से कम होगी।
- रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V70 पैशन रेड और लेमन येलो कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
- वहीं, रूमर्ड Vivo V70 Elite को पैशन रेड, सैंड बेज और ब्लैक शेड्स में पेश किया जा सकता है।
डिजाइन के मामले में, Vivo V70 Elite और Vivo V70 एक जैसे दिखते हैं।
- दोनों हैंडसेट ब्लैक शेड में दिखाए गए हैं। Vivo V70 Series
- Vivo V70 सीरीज में एक ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकता है, जो एक स्क्वायर शेप वाले कैमरा आइलैंड में होगा, जिसके साथ एक LED फ्लैश भी होगा।
- Vivo V70 और Vivo V70 Elite में 6.59-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देगा।
- Elite मॉडल में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट होने की उम्मीद है, स्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर हो सकता है। Vivo V70 Series
- कैमरे की बात करें तो, इसमें पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, साथ में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम क्षमता वाला 50-मेगापिक्सल का ज़ीस-ट्यून्ड टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
हालांकि, चीनी स्मार्टफोन मेकर ने अभी तक भारत में इन स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।
