Bakrid 2026 School Bank Holiday: भारत के कई राज्यों में आज भी अवकाश रहने वाला है। बता दे की बकरीद (ईद-उल-अजहा) 2026 की तारीख को लेकर लोगों में काफी भ्रम है।
पहले यह माना जाता था कि यह त्योहार 27 मई को मनाया जाएगा, लेकिन अब चंद्रमा के दर्शन और सरकारी अपडेट की नई खबरों के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में 28 मई, 2026 को बकरीद मनाई जाएगी।
हालांकि, कुछ राज्यों और क्षेत्रों में, यह त्योहार 27 मई को भी मनाया गया था। इसके कारण स्कूल-कॉलेज और सरकारी छुट्टियों की तारीखें भी अलग-अलग हो गई।
पश्चिम बंगाल सरकार ने बकरीद की छुट्टी के संबंध में एक बड़ा बदलाव किया है। पहले 26 और 27 मई को छुट्टी की संभावना थी, लेकिन अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 28 मई, 2026 को ही सरकारी छुट्टी होगी।
इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
भारत में बकरीद कब मनाई जाती है?
के कुछ हिस्सों में चाँद जल्दी दिखने के कारण 27 मई को बकरीद मनाई जा सकती है। इनमें जम्मू और कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं। वहीं देश के ज्यादातर राज्यों में 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी।
आज इन राज्यों में बंद रहेंगें स्कुल कॉलेज
28 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात, हरियाणा के कई जिलों और केरल सहित देश के अधिकांश राज्यों में अवकाश रहेगा।
इसके अलावा, केंद्र सरकार के कार्यालय और अधिकांश बैंक भी इस दिन बंद रहने की उम्मीद है।





