Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस के द्वारा कई तरह की शानदार योजनाएं चलाई जाती है। हर आयु वर्ग के लिए पोस्ट ऑफिस के द्वारा शानदार योजनाएं चलाई जाती है जिसमें निवेश करके कम समय में मालामाल बना जा सकता है।
FD पर ताबड़तोड़ ब्याज
जब भी बैंक एफडी (Bank FD)के रिटर्न में कमी आने की उम्मीद होती है, तो निवेशक बेहतर विकल्पों की तलाश करने लगते हैं। फिर ऐसे समय में डाकघर की छोटी बचत योजनाएं एक मजबूत और सुरक्षित विकल्प के रूप में सामने आती हैं।
जबकि अधिकांश बैंक एफडी पर 7 प्रतिशत या उससे कम की औसत ब्याज दर प्रदान करते हैं, कई डाकघर योजनाएं 7 प्रतिशत से अधिक की ब्याज दर प्रदान करती हैं। इसके साथ ही इन योजनाओं को कुछ मामलों में सरकारी गारंटी और कर छूट भी मिलती है।
कौन सी डाकघर योजनाएं अधिक रिटर्न देती हैं?
सुकन्या समृद्धि पोस्ट ऑफिस की टॉप स्कीम है, इस पर 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है।।यह योजना लड़कियों के भविष्य के लिए बनाई गई है।
60 + आयु वर्ग के लोगों के लिए SCSS सबसे अच्छा विकल्प है SCSS को भी 8.2% ब्याज दिया जा रहा है।यह सेवानिवृत्त लोगों के लिए नियमित आय प्रदान करता है।दोनों योजनाएं सरकारी हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उच्च प्रतिफल + सुरक्षित निवेश का एक अच्छा संयोजन है।
