Hindi News / ताजा खबर / एयरपोर्ट पर दुकान खोल कर सकते हैं मोटी कमाई, जानें कितना लगेगा खर्च और क्या है दुकान खोलने का प्रोसेस

एयरपोर्ट पर दुकान खोल कर सकते हैं मोटी कमाई, जानें कितना लगेगा खर्च और क्या है दुकान खोलने का प्रोसेस

ताजा खबर : एयरपोर्ट पर दुकान खोल कर सकते हैं मोटी कमाई, जानें कितना लगेगा खर्च और क्या है दुकान खोलने का प्रोसेस

How to get a shop in airport : आज के समय में हर कोई अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहता है। हालांकि लोग ऐसा बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं जिसमें रिक्स अधिक ना हो। अगर आपके पास अच्छा खासा फंड हो और आप रिटेल में हाथ आजमाना चाहते हैं तो दिल्ली एयरपोर्ट पर दुकान खोल सकते हैं।

 

एयरपोर्ट एक ऐसी जगह होती है जहां हजारों देसी विदेशी मेहमान आते हैं और उनकी ज़रूरतें भी अलग-अलग होती है। ऐसे में अगर आप  एयरपोर्ट पर अपना दुकान खोलते हैं तो कम समय में लाखों के मालिक बन सकते हैं।

 

क्यों फायदेमंद है एयरपोर्ट पर दुकान खोलना

 

भारत में हवाई यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हर साल 12% फ्लाइट से सफर करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। एयरपोर्ट पर लोग चाय खाना किताब गिफ्ट्स और ट्रैवल से जुड़ा सामान खरीदते हैं ऐसे में यहां पर अगर आप अपना दुकान खोलेंगे तो यहां ग्राहकों की कमी नहीं होगी।

 

एयरपोर्ट पर किस चीज का खोल सकते हैं बिजनेस

  • फूड स्टॉल या रेस्टोरेंट
  • चाय, कॉफी या स्नैक्स की दुकान
  • गिफ्ट और हैंडीक्राफ्ट शॉप
  • कपड़े या जूलरी की दुकान
  • बुक स्टॉल या मैगजीन शॉप
  • ट्रैवल एक्सेसरीज की दुकान
  • फार्मेसी या केमिस्ट शॉप
  • चॉकलेट, आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक्स स्टॉल.

 

 कैसे मिलेगा दुकान

 

 दिल्ली एयरपोर्ट पर दुकान खोलने के लिए आपको दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड से संपर्क करना होगा। आपको हर महीने अलग से किराया और बिजली बिल देना होगा इसके अलावा 6 महीने का एडवांस भी देना होगा। आपको एक कॉन्ट्रैक्ट भी सेंड करना होगा।

 कितना आएगा खर्च और कितनी होगी कमाई

 एयरपोर्ट पर बिजनेस खोलना आसान नहीं होता है। यहां एक दुकान खोलने के लिए आपको 20 से 22 लख रुपए तक खर्च करना होगा। कमाई की बात करें तो आपको हर महीने 1लाख से ₹200000 तक की कमाई आसानी से हो जाएगी।