Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / रक्तदान शिविर आयोजित

विमल बिलवाल स्मृति संस्थान की ओर से

सीकर, विमल बिलवाल स्मृति संस्थान की ओर से भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष विमल बिलवाल की द्वितीय पुण्यतिथी पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं युवाओं ने रक्तदान दिया। संस्थान के महामंत्री दिनेश बोचीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को विमल बिलवाल की स्मृति में द्वितीय रक्तदान शिविर श्री परशुराम भवन में प्रात: 9.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर बिलवाल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 163 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। इससे पहले रैवासा अग्रपीठाधीश्वर राघवाचार्यजी महाराज, लोहार्गल सूर्य मंदिर के महंत अवधेशाचार्यजी महाराज एवं पालवास धाम के विक्रमनाथजी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur