Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / 14 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव

,

14 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव

एक्टिव केस की संख्या पांच

सीकर, जिले में कोरोना वायरस ने एकबार फिर दस्तक दी जा रही है। कोरोना वायरस का खतरा अभी बरकरार है। ऐसे में सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। जिले में शुक्रवार को एक नया पॉजीटिव केस आया है। एक्टिव केस की संख्या 5 हो गई है। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि दांता ब्लॉक में 14 वर्षीय युवक यात्रा से पहले करवाई गई जांच में कोरोना पॉजीटिव आया है। उसे होम आइसोलेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अब तक 4 लाख 25 हजार 361 सेम्पल लिए गए है। इनमें से 38 हजार 442 पॉजिटिव आये। 38 हजार 71 स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 75 हजार 430 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 7 हजार 447 पॉजिटिव आए है और 67 हजार 929 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 54 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur