Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में 157 नए कोरोना संक्रमित

,

जिले में 157 नए कोरोना संक्रमित

एक्टिव केस की संख्या 2073 हुई, पूर्व संक्रमित 288 हुए स्वस्थ

सीकर, जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर दिन प्रतिदिन घातक साबित होती जा रही है। शुक्रवार को जिले में 157 नए कोरोना वायरस पॉजीटिव आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 2073 है। पूर्व संक्रमित 288 स्वस्थ हुए है। तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही चिकित्सा विभाग मुश्तैदी सेे आमजन को बचाने में जुटा हुआ है। चिकित्सा विभाग ने आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करने और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में शुक्रवार को क्लॉज कांटेक्ट में आने से 5, हैल्थ वर्कर 4, रैन्डम सैम्पलिंग में 12, लक्षणात्मक 129, यात्रा करने से पहले व बाद में करवाई गई जांच में 5 औऱ आपरेशन से पहले करवाई गई जांच में 2 जने पॉजीटिव आए हैं। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 23, फतेहपुर ब्लाक में 27, खण्डेला ब्लॉक में 20, कूदन ब्लॉक में 23, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 13, नीमकाथाना ब्लाक में 1, पिपराली ब्लॉक में 18, श्रीमाधोपुर क्षेत्र मे 21 व दांता ब्लॉक में 11 जने कोरोना संक्रमित आये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 4 लाख 2 हजार 232 सैम्पल लिए गए। इनमें से 35 हजार 820 कोरोना संक्रमित आए और 33 हजार 402 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 52 हजार 266 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 4825 पॉजिटिव आए है और 45 हजार 851 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। शुक्रवार को जिलेभर से 1359 सैम्पल लिए गए हैं। 1590 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur