Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में 158 नए कोरोना संक्रमित, 65 वर्षीय महिला की मृत्यु

,

जिले में 158 नए कोरोना संक्रमित, 65 वर्षीय महिला की मृत्यु

एक्टिव केस की संख्या 2204 हुई, पूर्व संक्रमित 397 हुए स्वस्थ

सीकर, जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर दिन प्रतिदिन घातक साबित होती जा रही है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मृत्यु हुई है। जिले में 158 नए कोरोना वायरस पॉजीटिव आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 2204 है। पूर्व संक्रमित 397 स्वस्थ हुए है। तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही चिकित्सा विभाग मुश्तैदी सेे आमजन को बचाने में जुटा हुआ है। चिकित्सा विभाग ने आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करने और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि गुरूवार को दांता ब्लाक की 65 वर्षीय महिला की जयपुर में मृत्यु हुई है, जो निमोनिया व अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। तीसरी लहर में अब तक 10 जनों की मृत्यु हो चुकी है।

जिले में गुरुवार को क्लॉज कांटेक्ट में आने से 5, हैल्थ वर्कर 3, माइग्रेट 9 है, जो दूसरे राज्य से आया है। इसके अलावा रैन्डम सैम्पलिंग में 20, लक्षणात्मक 116, यात्रा करने से पहले व बाद में करवाई गई जांच में 4 औऱ आपरेशन से पहले करवाई गई जांच में 1 जने पॉजीटिव आए हैं।

सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 33, फतेहपुर ब्लाक में 7, खण्डेला ब्लॉक में 23, कूदन ब्लॉक में 2, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 10, नीमकाथाना ब्लाक में 50, पिपराली ब्लॉक में 10, श्रीमाधोपुर क्षेत्र मे 5 व दांता ब्लॉक में 18 जने कोरोना संक्रमित आये हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 4 लाख 1 हजार 60 सैम्पल लिए गए। इनमें से 35 हजार 663 कोरोना संक्रमित आए और 33 हजार 114 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 51 हजार 94 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 4668 पॉजिटिव आए है और 45 हजार 190 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। गुरूवार को जिलेभर से 1419 सैम्पल लिए गए हैं। 1236 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur