Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में 158 नए कोरोना संक्रमित, दो की मृत्यु

,

जिले में 158 नए कोरोना संक्रमित, दो की मृत्यु

एक्टिव केस की संख्या 1417 हुई, पूर्व संक्रमित 234 हुए स्वस्थ

सीकर, जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर दिन प्रतिदिन खतरनाक साबित होती जा रही है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 158 नए कोरोना वायरस पॉजीटिव आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 1417 हो गई है। पूर्व संक्रमित 234 स्वस्थ हुए है। तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही चिकित्सा विभाग मुश्तैदी सेे आमजन को बचाने में जुटा हुआ है। चिकित्सा विभाग ने आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करने और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि लक्ष्मणगढ व दांता ब्लॉक में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मृत्यु हुई है। लक्ष्मणगढ ब्लाक में 81 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हुई है। जो कार्डियो पल्मनरी अरेस्ट व अन्य गम्भीर बीमारियों से ग्रसित था। सीकर के प्राइवेट अस्पताल में उनकी मृत्यु हुई है। इसके अलावा दांता ब्लॉक में 27 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मृत्यु हुई है, जो गत 3 साल से सीकेडी की बीमारी से ग्रसित था। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उसकी मृत्यु हुई है। जिले में 158 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं। क्लॉज कांटेक्ट में आने से 4, हैल्थ वर्कर 3, माइग्रेट 2, रैन्डम सैम्पलिंग में 20, लक्षणात्मक 125 औऱ आपरेशन से पहले करवाई गई जांच में 4 जने पॉजीटिव आए हैं। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 9, फतेहपुर ब्लाक में 28, खण्डेला ब्लॉक में 10, कूदन ब्लॉक में 29, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 8, नीमकाथाना ब्लाक में 37, पिपराली ब्लॉक में 10, श्रीमाधोपुर क्षेत्र मे 18 व दांता ब्लॉक में 9 जने कोरोना संक्रमित आये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 4 लाख 5 हजार 202 सैम्पल लिए गए। इनमें से 36 हजार 464 कोरोना संक्रमित आए और 34 हजार 698 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 55 हजार 236 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 5469 पॉजिटिव आए है और 48 हजार 561 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। मंगलवार को जिलेभर से 1114 सैम्पल लिए गए हैं। 1206 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur