Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में सोमवार को 173 नए कोरोना संक्रमित

,

जिले में सोमवार को 173 नए कोरोना संक्रमित

एक्टिव केस की संख्या 389 हुई, पूर्व संक्रमित 2 हुए स्वस्थ

सीकर, जिले में कोरोना वायरस ने भी फिर से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। जिले में सोमवार को 173 नए कोरोना वायरस संक्रमित आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 389 हो गई है। पूर्व संक्रमित 2 स्वस्थ हुए है। तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही चिकित्सा विभाग मुश्तैदी सेे आमजन को बचाने में जुटा हुआ है। चिकित्सा विभाग ने आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करने और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में 173 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं। क्लॉज कांटेक्ट में आने से 19, हैल्थ वर्कर 4 कोरोना से संक्रमित आये है। इसके अलावा 3 माइग्रेट हैं, जो अन्य राज्य से आये हैं। लक्षणात्मक 107 जने पॉजीटिव आए हैं। वहीं रेंडम सेम्पलिंग में 31,यात्रा करने से पहले ओर बाद में करवाई गई जांच में 8 और आर्मी भर्ती से पहले करवाई गई जांच में 1 युवा पॉजिटिव आया है।

सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 45, फतेहपुर ब्लाक में 9, खण्डेला ब्लॉक में 7, कूदन ब्लॉक में 10, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 4, नीमकाथाना ब्लाक में 22, पिपराली ब्लॉक में 2, और श्रीमाधोपुर क्षेत्र मे 18 व दांता ब्लॉक में 56 जने कोरोना संक्रमित आये हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में 1 मार्च से लेकर अब तक 2 लाख 23 हजार 512 सैम्पल लिए गए। इनमें से 21 हजार 947 कोरोना संक्रमित रोगी आए हैं। 2 लाख 113 सैम्पल की रिपोर्ट नगेटिव आई है। विभाग की ओर से गत वर्ष से लेकर अब तक 3 लाख 80 हजार 434 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 31 हजार 408 पॉजीटिव पाए गए है। वहीं 30 हजार 684 स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 1688 सैम्पल लिए गए। 1452 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur