Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में 2 नए कोरोना पॉजीटिव

,

जिले में 2 नए कोरोना पॉजीटिव

एक्टिव केस की संख्या 3

सीकर, कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। ऐसे में सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। जिले में शनिवार को दो नए पॉजीटिव आया है। एक्टिव केस की संख्या 3 है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर सिटी में 52 वर्षीय व्यक्ति और खंडेला ब्लाक में 42 वर्षीय युवा पॉजिटिव आया है। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से अब तक 4 लाख 26 हजार 235 सेम्पल लिए गए है। इनमें से 38 हजार 465 पॉजिटिव आये। 38 हजार 96 स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 76 हजार 304 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 7 हजार 470 पॉजिटिव आए है और 68 हजार 822 की रिपोर्ट नगेटिव आई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur