Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में 227 नए कोरोना संक्रमित

,

जिले में 227 नए कोरोना संक्रमित

कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु

सीकर, जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर दिन प्रतिदिन खतरनाक साबित होती जा रही है। बुधवार को एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई है। जिले में 227 नए कोरोना वायरस पॉजीटिव आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 2444 हो गई है। पूर्व संक्रमित 396 स्वस्थ हुए है। तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही चिकित्सा विभाग मुश्तैदी सेे आमजन को बचाने में जुटा हुआ है। चिकित्सा विभाग ने आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करने और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में बुधवार को पिपराली ब्लाक के 65 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जो डायबिटीज व अन्य बीमारियों से ग्रसित था। तीसरी लहर में अब तक 9 जनों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में बुधवार की 227 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं। क्लॉज कांटेक्ट में आने से 11, हैल्थ वर्कर 10, माइग्रेट 1 है, जो दूसरे राज्य से आया है। इसके अलावा रैन्डम सैम्पलिंग में 11, लक्षणात्मक 183, यात्रा करने से पहले व बाद में करवाई गई जांच में 10, औऱ आपरेशन से पहले करवाई गई जांच में 1 जने पॉजीटिव आए हैं। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 48, फतेहपुर ब्लाक में 30, खण्डेला ब्लॉक में 15, कूदन ब्लॉक में 36, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 18, नीमकाथाना ब्लाक में 27, पिपराली ब्लॉक में 24, श्रीमाधोपुर क्षेत्र मे 13 व दांता ब्लॉक में 26 जने कोरोना संक्रमित आये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3 लाख 99 हजार 796 सैम्पल लिए गए। इनमें से 35 हजार 505 कोरोना संक्रमित आए और 32 हजार 717 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 49 हजार 830 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 4510 पॉजिटिव आए है और 44 हजार 538 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 782 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur