Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव

,

26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव

एक्टिव केस की संख्या 6

सीकर, जिले में कोरोना वायरस ने एकबार फिर दस्तक दी है। कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। ऐसे में सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। जिले में शनिवार को एक और नया पॉजीटिव केस आया है। एक्टिव केस की संख्या 6 हो गई है।सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि श्रीमाधोपुर ब्लॉक का 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव आया है, जो लक्ष्णात्मक है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अब तक 4 लाख 25 हजार 411 सेम्पल लिए गए है। इनमें से 38 हजार 443 पॉजिटिव आये। 38 हजार 71 स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 75 हजार 480 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 7 हजार 448 पॉजिटिव आए है और 67 हजार 986 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 46 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur