Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में 311 नए कोरोना संक्रमित, बुजुर्ग की मृत्यु

,

जिले में 311 नए कोरोना संक्रमित, बुजुर्ग की मृत्यु

एक्टिव केस की संख्या 2512 हुई, पूर्व संक्रमित 343 हुए स्वस्थ

सीकर, जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर घातक साबित हो रही है। कूदन क्षेत्र में 74 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मृत्यु हुई है। वहीं 311 नए कोरोना वायरस पॉजीटिव आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 2512 हो गई है। पूर्व संक्रमित 343 स्वस्थ हुए है। तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही चिकित्सा विभाग मुश्तैदी सेे आमजन को बचाने में जुटा हुआ है। चिकित्सा विभाग ने आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करने और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले के कूदन ब्लॉक के 74 वर्षीय बुजुर्ग की कोराना संक्रमित होने से मृत्यु हुई है। बुजुर्ग उपचार के लिए सीकर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुआ था। वह कई गम्भीर बीमारियों से ग्रसित था। जिले में सोमवार को 311 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं। इनमें क्लॉज कांटेक्ट में आने से 38, हैल्थ वर्कर 3, माइग्रेट 6, रैन्डम सैम्पलिंग में 22, लक्षणात्मक 235 और यात्रा से पहले ओर बाद में करवाई गई जांच में 6 और ऑपरेशन से पहले करवाई गई जांच में 1 व्यक्ति पॉजीटिव आया है। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 74, फतेहपुर ब्लाक में 23, खण्डेला ब्लॉक में 42, कूदन ब्लॉक में 27, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 33, नीमकाथाना ब्लाक में 22, पिपराली ब्लॉक में 38, श्रीमाधोपुर क्षेत्र मे 17 व दांता ब्लॉक में 35 जने कोरोना संक्रमित आये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3 लाख 98 हजार 136 सैम्पल लिए गए। इनमें से 35 हजार 121 कोरोना संक्रमित आए और 32 हजार 266 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 48 हजार 170 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 4126 पॉजिटिव आए है और 42 हजार 499 की रिपोर्ट नगेटिव आई है और अब तक 8 की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार को जिले में 1811 सैम्पल लिए गए। 1545 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur