Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में 362 नए कोरोना संक्रमित

,

जिले में 362 नए कोरोना संक्रमित

एक्टिव केस की संख्या 1666 हुई, पूर्व संक्रमित 248 हुए स्वस्थ

सीकर, जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है। जिले में गुरुवार को 362 नए कोरोना वायरस पॉजीटिव आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 1666 हो गई है। पूर्व संक्रमित 248 स्वस्थ हुए है। तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही चिकित्सा विभाग मुश्तैदी सेे आमजन को बचाने में जुटा हुआ है। चिकित्सा विभाग ने आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करने और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में गुरुवार को 362 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं। इनमें क्लॉज कांटेक्ट में आने से 15, हैल्थ वर्कर 12, रैन्डम सैम्पलिंग में 51, लक्ष्णात्मक 277 और यात्रा से पहले ओर बाद में करवाई गई जांच में 7 व्यक्ति पॉजीटिव आया है।

सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 74, फतेहपुर ब्लाक में 23, खण्डेला ब्लॉक में 29, कूदन ब्लॉक में 39, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 22, नीमकाथाना ब्लाक में 81, पिपराली ब्लॉक में 24, श्रीमाधोपुर क्षेत्र मे 16 व दांता ब्लॉक में 54 जने कोरोना संक्रमित आये हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3 लाख 93 हजार 591 सैम्पल लिए गए। इनमें से 33 हजार 587 कोरोना संक्रमित आए और 31 हजार 581 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 43 हजार 625 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 2592 पॉजिटिव आए है और 38 हजार 484 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। गुरुवार को जिले में 1720 सैम्पल लिए गए। 2549 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur