Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / 382 नए कोरोना संक्रमित, गम्भीर रोगों से ग्रसित एक बुजुर्ग की मृत्यु

,

382 नए कोरोना संक्रमित, गम्भीर रोगों से ग्रसित एक बुजुर्ग की मृत्यु

एक्टिव केस की संख्या 1552 हुई, पूर्व संक्रमित 265 हुए स्वस्थ

सीकर, जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर दिन प्रतिदिन खतरनाक साबित होती जा रही है। जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव एक मृत्यु हुई है। वहीं 382 नए कोरोना वायरस पॉजीटिव आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 1552 हो गई है। पूर्व संक्रमित 265 स्वस्थ हुए है। तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही चिकित्सा विभाग मुश्तैदी सेे आमजन को बचाने में जुटा हुआ है। चिकित्सा विभाग ने आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करने और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में बुधवार को खण्डेला ब्लाक के 64 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हुई है, जो कोरोना पॉजिटिव था। वहीं बुजुर्ग ह्रदय व किडनी के रोगों ग्रसित था और जयपुर के चिकित्सक का उपचार ले रहा था। जिले की 382 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं। क्लॉज कांटेक्ट में आने से 37, हैल्थ वर्कर 9, माइग्रेट 1, रैन्डम सैम्पलिंग में 65, लक्ष्णात्मक 266 और यात्रा से पहले ओर बाद में करवाई गई जांच में 4 व्यक्ति पॉजीटिव आया है। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 75, फतेहपुर ब्लाक में 77, खण्डेला ब्लॉक में 41, कूदन ब्लॉक में 45, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 6, नीमकाथाना ब्लाक में 17, पिपराली ब्लॉक में 17, श्रीमाधोपुर क्षेत्र मे 33 व दांता ब्लॉक में 71 जने कोरोना संक्रमित आये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3 लाख 92 हजार 75 सैम्पल लिए गए। इनमें से 33 हजार 225 कोरोना संक्रमित आए और 31 हजार 333 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 42 हजार 109 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 2230 पॉजिटिव आए है और 37 हजार 460 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। तीसरी लहर के दौरान अब तक 5 जनों की मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को जिले में 2161 सैम्पल लिए गए। 2419 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur