Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में 4 कोरोना पॉजीटिव

,

जिले में 4 कोरोना पॉजीटिव

26 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस की संख्या 72

सीकर, कोरोना वायरस का खतरा बकरार है। सतर्कता ही बचाव का उपाय है। जिले में गुरूवार को 4 नए पॉजीटिव केस आए हैं। वहीं एक्टिव केस 72 है और 26 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 3 और श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 1 कोरोना पॉजीटिव केस आया है। इनमें 1 हैल्थ वर्कर और 3 लक्षणात्मक रोगी है। जिले में अब तक 4 लाख 19 हजार 216 सैम्पल लिए गए। इनमें से 38 हजार 384 कोरोना संक्रमित आए और 37 हजार 946 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 69 हजार 251 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 7 हजार 389 पॉजिटिव आए है और 61 हजार 543 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। गुरूवार कोे 337 सैम्पल लिए गए। 319 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur